देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

नवनिर्माण संस्थान द्वारा वृद्ध आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति


*बुजुर्गों के लिए दिए गए खाद्य सामग्री*

*वृद्धजनों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं– संजय शर्मा*

मकर संक्रांति का दिन और बुजुर्गों का आशीर्वाद और वह भी जहानाबाद के वृद्ध आश्रम में जहां गैरों में अपनेपन को ढूंढता बुढ़ापा एक अलग खुशी की तलाश करता यही दिख रहा था जहानाबाद के मलाहचक शांति नगर गली नंबर 2 में अवस्थित वृद्धाश्रम में जहां नवनिर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा द्वारा वृद्ध जनों के लिए खाद्य सामग्री वृद्ध आश्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के हवाले किया गया नवनिर्माण के संस्थान के सचिव संजय शर्मा ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और घूम घूम कर देखा और कहा की निश्चित तौर पर जरूरत है कि जहानाबाद के लोग ज्यादा से ज्यादा इस वृद्ध आश्रम से जुड़े और इन बुजुर्गों की मदद के लिए उनकी खुशी के लिए आगे आये और इनके साथ खुशियां बांटे वही इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड अरविंद कुमार ने नव निर्माण संस्थान का आभार जताया और कहा इन बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं जहानाबाद के लोग जब इन बुजुर्गों से मिलने आते हैं तो निश्चित तौर पर इन वृद्धि जनों में एक असीम खुशी देखने को मिलती है वही इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार समाजसेवी अजय विश्वकर्मा ने भी लोगों से अपील की आईये वृद्ध आश्रम में
और सेवा कीजिए इन बुजुर्गों की जो अपनों से ठुकराए हुए हैं इन्हें अपना बनाइये और इनके साथ अपनी खुशियां बाँटिये।। मकर संक्रांति के मौके पर वृद्ध आश्रम की ओर से बुजुर्गों को चुरा दही तिलकुट एवं सब्जी खिलाया गया सभी बुजुर्ग गैरों से अपनापन पाकर काफी खुश और प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!