देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मगध साहित्य विरासत मंच के द्वारा  वाणावर काव्य महोत्सव  का  वाणावर पहाडी के तलहटी में हुआ भव्य आयोजन


    *पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव तथा शिक्षाविद  डा एस के सुनील ने कार्यक्रम का उद्घाटन*
जहानाबाद
मगध साहित्य विरासत मंच के तत्वावधान में आयोजित वाणावर काव्य महोत्सव -5 का शानदार आयोजन बराबर के खुबसूरत वादियों में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक कुमार प्रियदर्शी ने किया ।वहीं इस  महोत्सव का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी श्री संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद डॉ एस के सुनील, पुलिस प्रशासन से सेवानिवृत्त श्री प्रभात भूषण श्रीवास्तव, गज़लकार सागर आनंद और राणा विरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया। चितरंजन चैनपुरा ने अपने अंदाज में संचालन का शुभारंभ किया। स्वागत गान संगीत विधालय के अवनीश कुमार और जीतेन्द्र जी ने किया। संरक्षक मण्डल प्रतिनिधि रामकृष्ण परमहंस विधालय के निदेशक चन्द्रभुषण शर्मा, कायनात विधालय के निदेशक शकील अहमद काकवी के प्रतिनिधि गोपाल बाबू और प्रमुख व्यवसायी रणजीत रंजन जी ने रचनाकारों को पुष्पमाला मोमेंटो सम्मान-पत्र अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संरक्षक मण्डल के सभी प्रतिनिधियों ने उपस्थित कलमकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वाणावर काव्य महोत्सव का यह पांचवां संस्करण हुआ इसका मुख्य उद्देश्य बराबर पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान देना है और पर्यावरण संरक्षण पर लोगों को जागरूक करना है। यह कार्य कलमकार बखूबी निभाना जानते हैं। आप ही लोगों के द्वारा इतिहास कि रचना कि जाती जो आप लोग जीवन्त बनाया। मंच के अध्यक्ष श्री प्रियदर्शी ने कहा यह जहानाबाद के तमाम प्रबुद्धजनों के सहयोग से संभव होता है। इस कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने से पधारे कवि कवियत्री ने अपनी काव्य पाठ से समां बांधते हुए वाणावर की हंसी वादियों को काव्य महाकुंभ में बदल दिया। इस मौके पर गजलकार सागर आनंद जी ग़ज़ल पर आधारित चिड़ियों की मिठी चहक याद रखना का लॉन्चिंग किया गया। श्री सागर जी ने बहुत अनमोल हीरा है ये हिन्दुस्तान की मिट्टी… से लोग भावविभोर हो उठे।‌ धन्यवाद ज्ञापन में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय महामंत्री अविनाश पाण्डेय और शब्दाक्षर के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज मिश्र लोगों को संदेश दिया कि यह कार्यक्रम बिहार में अद्वितीय है।
             कार्यक्रम में लगभग पच्चीस जिले के सिद्धस्थ कलाकारों की प्रस्तुति हुई। इस अवसर एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अरविन्द चौधरी, परमहंस राय, बिनोद यादव, गजेन्द्र प्रसाद, अमृतेश मिश्रा, नंदन मिश्रा, मानसी सिंह, सावित्री सुमन, रुबी कुमारी, शैलेन्द्र सिंह, सैंकड़ों लोगों ने अपनी प्रस्तुत किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!