देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
मां मंडेश्वरी दरबार में प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया महायज्ञ

जहानाबाद
भ्रष्ट सरकार से लड़ रहे बिहार के भविष्य प्रशांत किशोर के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए जहानाबाद जिले के गौरक्षणी धाम स्थित माँ मंडेश्वरी दरबार में प्रधान पुजारी अमित कुमार जी वह जन सुराज के सक्रीय सदस्य प्रकाश कुमार के अगुवाई में पूजा अर्चना कर महायज्ञ किया गया | माँ मंडेश्वरी दरबार के प्रधान पुजारी अमित कुमार ने विधि विधान से प्रशांत कुमार के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना माँ मंडेश्वरी से की | प्रकाश कुमार ने माँ के समक्ष हाथ मे दीपक
लेकर माँ से आराधना की , उन्होंने कहा कि माँ के समक्ष तब तक अखण्ड ज्योत जलती रहेगी जब तक प्रशांत जी स्वस्थ होकर वापस हम सब के बीच नहीं आ जाते हैं | यज्ञ में जन सुराज के कई सिपाही मौजूद रहे |
