म.वि. मांदिल में दही चूड़ा भोज सह कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मांदिल (जहानाबाद)
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रा.म.विद्यालय मांदिल (जहानाबाद) में दही- चूड़ा भोजन सह जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन संबंधित प्रधानाध्यापक सह एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिलाध्यक्ष *डॉ अरविंद चौधरी* के सौजन्य से किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में जिला बीस सूत्री के पूर्व सदस्य सह राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, सम्मानित अतिथि जिला बीस सूत्री के पूर्व सदस्य एवं राजद के जिला महासचिव विनोद कुमार यादव जी ,समाज सेवी दिलीप यादव जी, उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दही चूड़ा का आनंद उठाएं एवं उपस्थित जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही अतिथियों को अंग वस्त्र ,फूल माला एवं बुके से सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर मुख्य अतिथि परमहंस राय जी ने कहा कि ऐसे जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना एक सराहनीय कार्य है ।और सभी संपन्न लोगों को इस तरह के कार्यक्रम करना चाहिए ।इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं ।वही विनोद यादव जी ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक कार्यक्रमों में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेने वाले प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी जी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किए हैं ,इसके लिए मैं इन्हें तथा इनके परिवारों को बहुत-बहुत-बहुत बधाइयां हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं । साथ ही समस्त विद्यालय परिवार को भी धन्यवाद देता हूं जो इस महती कार्यक्रम का आयोजन में सहयोग किए हैं।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में एससी/एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सह संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, परमहंस राय जी ,विनोद यादव,दिलीप यादव, अवधेश बाबु, कुमारी चित्रांगदा ,रानी अर्पणा, राकेश रंजन कुमार, निशा कुमारी, सुनीता कुमारी,शीला कुमारी, वर्मा जी,सरिता कुमारी ,अखिलेश कुमार, सतीश सुंदरपुरी जी, कुमार नवनीत, ऋषिकांत कुमार ,गंगा पासवान के साथ-साथ जरूरतमंद लोगो में कंजीत मांझी, रेखा देवी, बिगन नट, दरवेश नट, मदन मांझी, तिलेश्वर मांझी ,महेंद्र मांझी, विजय मांझी ,कुसुम देवी, गंगाजली देवी, कसुमरी देवी, रजली देवी, देवी ,सुनैना देवी, सविता देवी, फेकनी देवी, सोनी देवी समेत दर्जनों जरूरतमंद लोग के साथ समस्त विद्यालय परिवार।

