लिट्टी पार्टी में शामिल हुए विधान पार्षद अनिल कुमार तथा प्रमोद चन्द्रवंशी




जहानाबाद
जहानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित लिट्टी पार्टी में शामिल हुए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान पार्षद अनिल कुमार तथा विधान पार्षद प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी । नव वर्ष के अवसर पर आयोजित लिट्टी पार्टी में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव महामंत्री धीरज कुमार ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशिरंजन , पहलाद भारद्वाज,अनिल ठाकुर, कृष्णमुरारी(गुड्डु)जी बजेश कुमार विजय सत्कार , महेंद्र कुमार , कृष्णकांत जी , वरिष्ठ भाजपा नेता रामसुभक शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।
इस अवसर पर सभी लोगो ने अलाव का भी आंनद लिया । वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने दोनो विधान पार्षद को 2025 का गांधी डायरी , बाबासाहब अम्बेडकर स्मृति चिन्ह तथा मधुबनी पेन्टिंग का छोट पर्स तथा पैन देकर स्वागत किया ।
वहा उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए दोनो विधान पार्षद ने बताया हर हाल में बिहार के अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होगे। एक सबाल के जबाव में दोनो विधान पार्षद ने बताया कि
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल द्वारा पूर्वांचलियों के खिलाफ दिए गए दुर्भावनापूर्ण है। कहा कि अरविन्द केजरीवाल के बयान कि पूर्वांचली दिल्ली में फर्जी मतदाता हैं, वो दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, यह बयान उनके नफ़रत भरे मानसिकता को दर्शाता है, दिल्ली के जनता के बीच बाहरी भीतरी के भेदभाव पूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। दिल्ली चुनाव में हार के आहट से डरकर वो इस तरह का बयान दें रहे हैं, लेकिन दिल्ली की जनता जाग गयी है। उनके बहकावे में नही आने वाला है ।
