देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

लालू ने बिहार को बीमारू बनाया, नीतीश विकास पुरूष,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राजद पर बोला जोरदार हमला


जहानाबाद
          ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर तीखा प्रहार किया। वे मंगलवार को सदर प्रखंड के सिकरिया में सामाजिक कार्यकर्ता रहे दासु सिंह की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर आयोजकों व स्थानीय लोगों ने मंत्री का शानदार स्वागत किया। मंत्री ने दासु सिंह जी के सामाजिक योगदानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा गावों में विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए थे। वे गहरे सामाजिक सरोकार रखने वाले एक महान सामाजिक कार्यकर्ता थे। बाद में उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार बीमारू राज्य बन गया था’ और लोग बिहारी होने पर अपमानित महसूस करते थे। श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज बिहार में हर गांव सड़क से जुड़ा है। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत का दावा किया। श्रवण कुमार ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। जबकि विपक्ष ने सिर्फ गरीबी मिटाने की बातें की लेकिन कोई ठोस काम नहीं किया। मंत्री ने गरीब कल्याण योजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि सरकार हर गरीब को 5 डिसमिल जमीन और 1 लाख रुपए नकद दे रही है। साथ ही, केंद्र सरकार की ओर से 5 किलो मुफ्त अनाज भी दिया जा रहा है। उन्होंने माकपा नेता दीपांकर भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकास के कारण लाल झंडा गायब हो रहा है। इसलिए वे बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार के लोग अब महागठबंधन व उनके सहयोगियों को अच्छी तरह जान चुके हैं, उनके बहकावे में अब कोई नहीं आने वाला है और आने वाले दिनों में भी बिहार विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!