कुर्था व मानिकपुर थाने में लगा जनता दरबार निपटाए गए कई मामले

कुर्था (अरवल) राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि विवाद को लेकर आए दिन राज्य के विभिन्न जिलों प्रखंडों का गांव में हो रहे खून खराबे मारपीट व आपसी विवाद को लेकर राज्य के सभी जिले व प्रखंड के सभी थानों में थानाध्यक्ष व सीओ के नेतृत्व में जनता दरबार लगाने का निर्देश दी गई थी ताकि भूमि विवाद जैसे मामले को काम किया जा सके इसी के कड़ी में शनिवार को कुर्था थाने एवं मानिकपुर थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया जहां कई मामलों का निष्पादन किया गया इस बाबत कुर्था अंचल अधिकारी रितिका कृष्ण ने बताया कि मानिकपुर जनता दरबार में दो पुराना और दो नया मामला आया एक पुराना मामला निष्पादन किया गया वही कुर्था थाना में तीन नया मामला में दो मामला निष्पादन किया गया और दो पुराने मामले को भी निष्पादन किया गया। इस मौके पर कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मानिकपुर थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल, आरो एस कमर, एसआई नीरज कुमार, विष्णु देव सिंह, एएसआई अक्षय कुमार, दिनेश पासवान, चंद्रदेव महतो, स्मिता उपाध्याय, रिंकु कुमारी समेत कई अंचल कर्मी व थाने के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

