देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जनता दरबार में 54 आवेदन हुए प्राप्त,  त्वरित निष्पादन का आदेश


जहानाबाद

जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार  उप विकास आयुक्त ,श्री धनंजय कुमार के द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 54 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड ,नल -जल योजना, पंचायती राज विभाग,अतिक्रमण,शिक्षा , आपदा राहत कोष से सहायता एवं अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है।
आज के जनता दरबार मे आए परिवादियों में पूनम देवी ,पति -स्वर्गीय रंजीत कुमार ,जो कि मोदनगंज प्रखंड के ,मोदनगंज पंचायत के निवासी हैं के द्वारा पति की मृत्यु के पश्चात, मृत्यु अनुदान /लाभ के लिए आवेदन समर्पित किया गया ।उप विकास आयुक्त, श्री धनंजय कुमार के द्वारा सहायक निदेशक ,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को निर्देशित किया गया कि इन्हें बच्चों के परवरिश एवं भरण पोषण के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का भी लाभ मिल सके,इसे सुनिश्चित करें।


               इसी क्रम में जहानाबाद के  मांदे बिगहा पंचायत के ग्रामीण जन भी पंचायत सरकार भवन से संबंधित आवेदन के साथ जनता दरबार में उपस्थित हुए थे। इसके बारे में उन्हें अवगत करा दिया गया है कि मांदे बीघा में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।


    
      आज के जनता दरबार में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, अपर समाहर्ता ,विभागीय जांच ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी ,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ,सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा ,सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,आईसीडीएस ,महिला हेल्पलाइन के पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!