देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जनमुक्ति आंदोलन एवं नफरत छोड़ो कार्यक्रम के तहत  संविधान पर हुआ चर्चा


जहानाबाद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जनमुक्ति आंदोलन एवं नफरत छोड़ो दिल को जोड़ो फ्रंट के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पैदल जुलूस की शक्ल में जहानाबाद के गांधी मैदान में अवस्थित महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पैदल लोग धानों देवी हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज बैरागीबाग में ऐसा जा रहे थे मानो बिहार में सांप्रदायिकता को बढ़ने नहीं देंगे गगन भेदी नारों के साथ घानो देवी हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय संविधान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । सांप्रदायिक के खतरे और भारत का संविधान हजारों हजार की तादाद में खचा खच बड़े हॉल में जिसमें खास कर नौजवान पीढ़ी जो देश का भविष्य है के बीच में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरी लाल प्रसाद ने की एवं संचालन नफरत छोड़ो  दिल को जोड़ो फ्रंट के उपाध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार ने की ।कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए गांधी जी के शहादत दिवस  पर सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद सभा की शुरुआत की गई जिसमें वक्ताओं ने संविधान क्या कहता है इसके बारे में विस्तृत चर्चा की एवं देश में सांप्रदायिकता ताकते किस तरह से सर चढ़कर बोल रही है उसको रोकने के लिए नौजवान महिला पुरुष छात्रों को आगे  आना होगा और देश में बाबा साहेब के दिए गए संविधान के अनुसार जो सारे सुविधा मिली है वह अनमोल है  एवं हर कीमत पर लोग यह गगन भेदी नारा लगा रहे थे की सांप्रदायिक फासीवाद मुर्दाबाद ,संविधान जिंदाबाद ,संविधान की रक्षा हम करेंगे हम करेंगे हम करेंगे इस कार्यक्रम में पटना से आए हुए जन मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आई एस व्यास जी ने कहा कि अब वह समय आ गया है की जागरूक लोगों को यह समझना होगा कि देश संविधान से चलेगा या पूंजीपतियों के इशारे पर चलेगा सत्ता में बैठे लोग जिस तरह से देश में नफरत फैला रहे हैं आप सभी को उससे सावधान रहना होगा और उसका कड़ा प्रतिवाद भी करना होगा हमें यह शपथ लेनी होगी कि हम किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्तियों को देश में बढ़ने नहीं देंगे इस कार्यक्रम में जनार्दन शाही उत्तर प्रदेश जन मुक्ति आंदोलन, अनीश अंकुर की संस्कृति कर्मी, कुलभूषण गोपाल पत्रकार पटना, जनमुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद युवा के अध्यक्ष सुनील कुमार समाजसेवी असलम बाबा, कायनात इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक शकील काकवी, , सत्येंद्र दास वार्ड पार्षद, तारीक फतह सी पी आई जन मुक्ति आंदोलन के विश्वनाथ प्रसाद यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!