जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक।

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस को उत्सवी एवं देश प्रेम के वातावरण में मनाने हेतु बैठक आयोजित की गयी जिसमें दिनांक 26 जनवरी 2025 को प्रातः प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, परेड कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन, महादलित टोलों में झंडोत्तोलन, खेल-कूद कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु रूप रेखा तय किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्व प्रथम कारगिल चैक पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित ,पूर्वाह्न 08ः50 बजे, गाँधी मूर्ति पर माल्यापर्ण, पूर्वाह्न 08ः55 बजे, मुख्य समारोह स्थल गाँधी मैदान में झंडोत्तोलन पूर्वाह्न 09ः00 बजे, समाहरणालय में झंडोत्तोलन 10ः10 बजे, विकास भवन में 10ः20 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10ः30 बजे, जिला परिषद कार्यालय में 10ः50 बजे तथा पुलिस केन्द्र में झंडोत्तोलन 11ः00 बजे किया जायेगा ।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आर्कषक परेड का प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें एन.सी.सी.,स्काउट गाइड छात्राएँ सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों को शामिल कराने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वाद्य यंत्र की व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा राष्ट्रगान की प्रस्तुती राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद द्वारा किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आकर्षक झांकी की प्रस्तुती की ।
जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि वैसे पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम जिला गोपनीय शाखा में उपलब्ध करायें जिनके द्वारा कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।