जहानाबाद जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने स्कूल में जाकर बच्चो के साथ मनाया नव वर्ष का समारोह*



जहानाबाद
नव वर्ष 2025 के अवसर पर जहानाबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिला अंतर्गत विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के साथ नव वर्ष समारोह मनाया और उन्हें शिक्षा वर्धन और जीवन शैली सुधारने के लिए प्रेरित किया।
अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा जिला पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद में रह रहे बच्चों के साथ नव वर्ष मनाया किया गया। साथ ही बच्चों को अपने जीवन शैली में सुधार लाने का मंत्र बताया। उन्होंने बताया कि आप सभी को पर्यवेक्षण गृह में सज़ा देने के लिए नहीं रखा गया है, बल्कि आप एक बेहतर इंसान बन कर देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। साथ ही सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार द्वारा डॉ० भीम राव अम्बेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास, जहानाबाद में छात्रों के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा विद्यार्थियों को अपने अपने रुचि के अनुसार अपने कैरियर को उसी दिशा में बेहतर करने हेतु हौसला बढ़ाया गया ।
अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मोदनगंज में नव वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई और छात्राओं को शिक्षा एवं खेल-कूद के क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जानकारी दी गई तथा नव वर्ष की शुभकामना दी गई।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा द्वारा भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जहानाबाद में छात्राओं के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया । अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्राओं को अपने पढ़ाई को कैसे बेहतर किया जाए के बारे में बताया और छात्राओं के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा छात्राओं को स्कूल बैग तथा पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई । छात्राओं द्वारा भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को अपने हाथों से तैयार किया हुआ नव वर्ष की शुभकामना कार्ड तैयार कर भेंट स्वरूप दिया।
निदेशक, डी.आर.डी.ए. श्री कनिष्क कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, हुलासगंज में छात्राओं के साथ नव वर्ष मनाया गया। छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया तथा छात्राओं को शिक्षा वर्धन की बातें बताई और छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री पुरस्कार स्वरूप दिया।
वरीय उप समाहर्ता श्रीमती शिल्पी आनंद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, घोषी में छात्राओं के साथ नव वर्ष समारोह मनाया गया। वरीय उप समाहर्ता के नेतृत्व में छात्राओं के बीच चित्रकला एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई तथा किस प्रकार शिक्षा को ढाल बना कर जीवन शैली को बेहतर किया जाए कि जानकारी साझा की गई।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री धनंजय त्रिपाठी द्वारा भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मखदुमपुर में नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई । तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई और बच्चों का हौसला बढ़ाया गया।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री शशांक राज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रतनी फरीदपुर में छात्राओं के साथ नव वर्ष मनाया गया तथा छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री देते हुए छात्राओं को अपने अपने रूचि के अनुसार अपने कैरियर में बढ़ने की नसीहत दी।
वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कंचन कुमारी झा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, काको में छात्राओं के बीच रंगोली, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर पठन-पाठन सामग्री वितरित किया गया और नव वर्ष की शुभकामना दी गई।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार नव वर्ष के पावन अवसर पर सभी विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी।

