होम डिलेवरी मुक्त पंचायत बनाने को लेकर हुई बैठक ।

आज दिनांक 30/01/2025को शयाम बिहारी सिंह मुखिया नौरूपंचायत प्रखंड जहानाबाद के अध्यक्षता में एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से पंचायत भवन में (जी पी पी एफ टी ) ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन फोरम का बैठक आयोजन किया गया ।
बैठक में संस्थागत प्रसव को कैसे बढ़ाया जाय ,सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण हो ,चार प्रसब पूर्ब जांच हो , सभी योग्य लाभार्थियों को एम्बुलेंस की सुविधा मिले ,इस माह में होने वाले मिशन परिवार विकाश अंतर्गत परिवार नियोजन साधनो एवं सेवाओं के बारे में बिस्तृत रूप से आंगनबाड़ी ,आशा,एवं ए एन एम् अपने अपने क्षेत्रो में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर समय से सभी बच्चो को टीकाकरण हो एवं टिकाकार्ड भी उपलब्ध कराई जाए ,समय पर जन्म मृत्यु कार्ड भी बनाया जाय ,योग्य लाभार्थियों को अब खुद भी मोबाइल के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बना सकते है के बारे में बताया गया एवं इसके योग्य लाभार्थी कौन कौन है इसके बारे में भी बताया गया ,कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वाश केंद्र रेफरल हॉस्पिटल घोसी में भेजने ,नौरू पंचायत को होम डिलिवरी मुक्त पंचायत बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है साथ ही अनिमिया मुक्त पंचायत बनाने,कालाजार, फाइलेरिया , स्कूल ड्रॉप आउट पंचायत बनाने पर भी बिस्तृत रूप से चर्चा किया गया है ।
मुखिया जी के दुआरा बताया गया है कि क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर जो भी छोटा या बड़ा त्रुटि है उसे लिखित रूप से वार्ड सदस्य के माध्यम से अबगत कराये ताकि उसे अगले साल के ग्राम पंचायत डेवलपमेन्ट प्लान में अपलोड करवाया जा सके ताकि बजट आने के बाद उसको करवाने में ज्यादा आसानी होगी ।
पिरामल फाउंडेशन से धनंजयकुमार के दुआरा बताया गया कि इस पंचायत को हमलोग सर्व प्रथम होम डिलीवरी मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य रखते है उसके बाद कालाजार और फाइलेरिया मुक्त पंचायय बनाने पर कार्य करेंगे।पिरामल फाउंडेशन के बताया गया कि तक आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर,वि एच एन सी फण्ड का उपयोग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में वार्ड सदस्य ,पंचायत समिति एवं मुखिया जी से किस प्रकार आशा ,आंगनवाड़ी सहायता ले सकती है इसके बारे में बिस्तृत रूप से चर्चा किये ।
बैठक में पंचायत की सभी आंगनवाड़ी सेविका ,आशा कार्यकर्ता ,जीविक दीदी ,वार्ड सदस्य ,महिला प्रयबेक्षिका, पंचायय सचिव आदि उपस्थित थे