गायत्री युवा प्रकोष्ठ ने घोषी के शाहपुर किया वृक्षारोपण

जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा घोषी प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में लगातार 190वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहा करते थे कि जो भी व्यक्ति मुझे गुरु मानते हैं,मुझसे प्रेम करते हैं, मेरे सच्चे शिष्य हैं अगर वे मेरा स्मारक बनाना चाहते हैं ।
जिले को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता सह विद्यालय के सहायक शिक्षक शिशुपाल सिंह कहते हैं कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।वर्तमान समय में पुरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से जूझ रही है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार,जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार,व्यवस्थापक कौशल कुमार, विनोद कुमार, मंटू कुमार,सत्य प्रकाश , कुंदन कुमार,युथ एवं इको क्लब के छात्र स्नेहा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सुहानी कुमारी, शांतनु कुमार,लक्की कुमार एवं कई छात्र उपस्थित थे।


