देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबसे पहले कारगिल स्मृति चौक पर किया गया माल्यार्पण

जहानाबाद
आज गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर गांधी मैदान स्थित मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा कारगिल चौक पर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया। इस क्रम में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात बीएमपी के जवान, जिला पुलिस बल- पुरुष, जिला पुलिस बल- महिला (डीएपी) तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रत्येक टुकड़ी का निरीक्षण किया।

