गांधी मैदान के ललन जी के माता उर्मिला देवी का हुआ निधन

जहानाबाद
जहानाबाद गांधी मैदान निवासी मार्कण्डेय आजाद उर्फ ललन जी की माता का संध्या चार बजे पटना के रुबन अस्पताल में देहावसान हुआ। जिले के प्रमुख समाज सेवी मार्कण्डेय कुमार आजाद उर्फ ललन जी की स्मृति शेष माता जी उर्मिला देवी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं।वे जिले के सुप्रसिद्ध कवि रहे पंडित चन्द्रदेव शर्मा की पुत्री और जहानाबाद में अजातशत्रु के नाम से ख्यात रहे कृष्णा निवास, गांधी मैदान निवासी कृष्णा बाबू (डिबरी) की पत्नी थीं। अपने पीछे भरा -पुरा परिवार दो पुत्र तथा तीन पुत्री के साथ दर्जनो नाती ,पोते से भरा परिवार छोड़कर गई है ।वे एक धर्म-परायण महिला थीं। उनका निधन भी मोनी अवस्या के दिन हुआ ।उन्हीं के प्रयास से गांधी मैदान ,जहानाबाद में सतपाल जी महाराज का आश्रम स्थापित है,जहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन होता रहता है।इस आश्रम को स्थापित करने के लिए दान में उनके द्वारा ही जमीन दी गई थी।निश्चित रूप से उनका जाना धार्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है ओर परिवार के लिए भी। यह संयोग ही है ,कि उनके छोटे पुत्र बीएसएफ के कमांडेंट अन्तर्यामी कुमार को आज ही उनके निधन के थोडे देर पहले राष्ट्रपति के द्वारा उन्हे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था । इनके निधन पर लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ,शोक व्यक्त करने वाले लोगो में पूर्व मंत्री डा रामजतन सिन्हा ,बिहार के पूर्व डीजीपी रहे आचार्य गुप्तेश्वर पाण्डेय जी महाराज , देश के जाना -माने उधोगपति एरिस्टो के एम डी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबु , जहानाबाद के प्रमुख शिक्षाविद डा चन्दिका प्रसाद यादव, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव , वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत शर्मा ,भाजपा नेता रंजीत रंजन , हम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा विरेन्द्र कुमार सिंह , शिक्षाविद डा एस के सुनील , जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ रहे वर्तमान में हम के नेता प्रभात भूषण श्रीवास्तव ,रेडक्रॉस के सचिव राजकिशोर शर्मा , अध्यक्ष डा सत्येंद्र कुमार , जद यू नेता निरंजन केशव (प्रिंस) ने गहरा दुख प्रकट किया तथा उनके आत्मा के शांति के लाभ प्रार्थना किया ।
*इस अवसर पर श्रद्धांजलि के दो शब्द सादर समर्पित—*
*मां जननी को नमन है , भरा पुरा परिवार ।*
*कृष्णा बाबु की संगीनी, धन्य हुआ संसार।*
********
*तीन पुत्री दो पुत्र है , जिला जहानाबाद।*
*चन्द्रदेव शर्मा की बेटी , जिनका कवियों में था नाम ।*
******
*संस्कारी धर्मपरायण,सतपाल आश्रम पहचान।*
*पुत्र ललन जन सेवा में रत ,दुसरा अन्तर्यामी भारत की शान।*
*******
*आज के ही दिन राष्ट्रपति से , पाए है सम्मान ।*
*बेटे की सम्मान सुनकर ,उनका दिल भर आया ।*
*******
*अमन चैन से सांस लेकर , परम धाम को धाया ।*
*ऐसे जग -जननी माता को,कर दे सब कुछ अर्पित।*
******
*श्रद्धा सुमन नेह लगाकर ,चरणों में समर्पित•••••*
