देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

धानो देवी नर्सिंग कॉलेज परिसर में गुरू गोविंद सिंह कि जयन्ती मनाई गई


जहानाबाद
धानोदेवी नर्सिंग कॉलेज परिसर में गुरु गोविंद सिंह की 358वीं जयंती मनाई गई। वहीं दूसरी ओर जनमुक्ति आंदोलन के तत्वावधान में 30 जनवरी को गांधी जी का शहादत दिवस मनाया जायेगा। इस संदर्भ में आज जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहा कि आज देश में चारों तरफ नफरत का वातावरण बना हुआ है वहीं संविधान के साथ भी छेड़छाड़ किया जा रहा है। जबकि इस देश के आजादी के लिए सैंकड़ों हजारों लोगों ने अपनी आहुति दिया उन्हीं लोगों में से एक थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनकी हत्या देश में नफरत फ़ैलाने वाले तत्वों ने किया। आज वैसे लोगों का यहां गुनगान किया जा रहा है। हमलोग इस देश में उन्मादियों की मंशा को पूरी नही होने देंगे। इसलिए दिनांक 30 जनवरी 2025 को जहानाबाद में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत शान्ति मार्च करते हुए धानोदेवी नर्सिंग कॉलेज परिसर में संविधान का महत्व और साम्प्रदायिकता के खिलाफ परिचर्चा किया जायेगा। इस अवसर पर नफरत छोड़ो दिल को छोड़ो के उपाध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार और महासचिव अशोक कुमार प्रियदर्शी ने समर्थन करते हुए कहा कि देश और संविधान के रक्षा में हमलोग सदैव तत्पर हैं और हमारे सैंकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
        इस बैठक में संतलाल, वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, मरछु रविदास, संजय यादव, कृष्णा चौधरी, कुणाल, रविन्द्र कुमार, सुरज जी, जवाहर दास एवं पप्पू कुमार उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!