बेलागंज विधायक ने नगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

*ब्लाक नगर प्रखंड को आदर्श ब्लाक बनाना हमारी प्राथमिकता – प्रमुख*
गया।शहर के नगर प्रखंड चंदोती में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन नव निर्वाचित विधायक बेलागंज मनोरमा देवी के द्वारा फिता काट कर किया गया है।इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल यादव सहित कई ब्लाक अधिकारी उपस्थित थे। प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी को लोगों और महिलाओं जनप्रतिनिधि के द्वारा फुल मालाओ से बधाई दी गई है।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नगर प्रखंड सुचिता रंजनी ने कहा कि आज प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया है।यह उद्धाटन से कार्यलय के काम काज जल्दी से होगी और सुचारू रूप से किया जाएगा, मैं पहले भी 2016 से 2021 तक पूर्व प्रमुख रहकर नगर प्रखंड के लोगों और गांव की जनता की सेवा कर चुकी हु,उस समय प्रमुख रहते हुए राष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित हुई हु। नगर प्रखंड के लोगों फिर से मेरे पर विश्वास करके फिर से सेवा करने का मोका दिया है। इसके लिए हम सभी प्रखंड के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करती हूं।हमारी प्राथमिकता होगी की इस प्रखंड में चोमुखी विकास हो और लोगों आम जनमानस की समस्यायों को समाधान हो एवं।इस ब्लाक को आदर्श ब्लाक बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।
