बभना मेला में पिंटू कुशवाहा के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*डॉ सचिन भारती डॉक्टर प्रतिभा कुमारी द्वारा सैकड़ो मरीजों का किया गया इलाज*
जहानाबाद के बभना में हर बुधवार को मेला लगता है इसमें काफी संख्या में गरीब किसान मजदूर आते हैं इन सभी के सहूलियत के लिए रालोमों के जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर सचिन भारती एवं डॉक्टर प्रतिभा कुमारी ने निशुल्क सेवा देते हुए सैकड़ो मरीजों को दिखा यथासंभव उन्हें दवा भी दी और परामर्श भी दिया इस मौके पर निशुल्क बीपी एवं शुगर के भी जांच की गई मेले में पहुंचे काफी संख्या में लोगों ने पिंटू कुशवाहा एवं डॉक्टरो का आभार जताया इस अवसर पर पिंटू कुशवाहा ने डॉक्टर सचिन भारती एवं डॉक्टर प्रतिभा कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि हमने सिर्फ निवेदन किया था और दोनों डॉक्टर यहां उपलब्ध हो गए क्योंकि इस मेले में काफी संख्या में गरीब गुरवे किसान मजदूर का आना होता है उन लोगों का निशुल्क इलाज किया गया जिससे उन्हें राहत मिली और मुझे भी सुकून मिला वही इस अवसर पर डॉक्टर सचिन भारती ने भी कहा पिंटू कुशवाहा जी के कहने पर हमने यहां निशुल्क सेवा देने का काम किया है और आगे भी जब भी जरूरत होगी निशुल्क सेवा देते रहेंगे क्योंकि हम डॉक्टरो का यह फर्ज भी है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गांव देहात दूर दराज से आने वाले सैकड़ो मरीजों का इलाज किया गया।।।।
