अरवल युवा मंच के तत्वावधान में को हुए कार्यक्रम में शामिल हुए कई कवि आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

अरवल
अरवल युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष अमीत राय ने किया। वहीं महोत्सव का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मैगनु,पूर्व सांसद अरुण कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया स्वागत गान मन्नत पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
आप ही लोगों के द्वारा इतिहास कि रचना कि जाती जो आप लोग इसे जीवंत बनाते है कवि अपने कविता के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण करते हैं साहित्य एवं कवि के माध्यम से भी समाज में विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है आपके कविता के माध्यम से राज्य एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रौशन होता है इस मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि मगध की धरती वर्षों पहले रक्त रंजित रही थी लेकिन आज के कवि सम्मेलन ने उस कलंक को मिटाने का कार्य किया है पहले जहानाबाद ही नहीं पटना में लोग काव्य सम्मेलन में आने से कतराते थे लेकिन आज अरवल की धरती पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजन हो रहे हैं इसके लिए आयोजन करता को मैं हृदय से धनबाद देता हूं इस कार्यक्रम में
बिहार के कोने कोने से पधारे कवि कवियत्री ने अपनी काव्य पाठ से समां बांधते हुए काव्य महाकुंभ में बदल दिया। इस मौके पर दिल्ली से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शंभू शिखर भोपाल से नीलोत्पल मृणाल मुंबई से रितेश रजवाड़ा बिहार शरीफ से अल्पना आनंद कुमार रजत चंदन द्विवेदी समेत कई कवियों ने अपने काव्य रचना से लोगों का आनंदीत किया इस मौके पर नगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद साबरी अली प्रखंड विकास पदाधिकारी पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार लोजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन हम पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार चंदन यादव भाजपा नेता दीपक शर्मा आनंद चंद्रवंशी रवि शर्मा समेत कई गण्यमान लोग लोग मौजूद थे।
