देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए न्यायालय कर्मी



जहानाबाद
बिहार राज व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ पटना बिहार के आह्वान पर बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला जहानाबाद ने कल दिनांक 16 जनवरी 2025 से अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश /हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। आज दिनांक 15. 1 .2025 को व्यवहार न्यायालय जहानाबाद पदस्थापित सभी कर्मचारियों की एक बैठक हुई जिसमें सभी ने एकमत होकर 16.01.2025 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया । इसकी सूचना विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जहानाबाद एवं प्रभारी न्यायाधीश अरवल सहित सभी पीठासीन पदाधिकारी, अरवल ,अध्यक्ष एवं सचिव जिला बार एसोसिएशन अरवल को प्रदान की गई। संघ इसके पूर्व मे अपने पत्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल बिहार पटना को दिनांक 24 जनवरी 2024 को दे दी गई थी कि अगर हमारी वर्षों पुरानी मांग जिसमें वेतन की विसंगति ,प्रोन्नति, अनुकंपा एवं अलग कैडर की मांग पूरी नहीं की जाती है सभी बिहार राज्य के व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी 16 जनवरी 2025 से हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।पत्र देने के इतने दिनों के बाद भी ना तो माननीय उच्च न्यायालय से और ना ही बिहार सरकार के किसी भी वरीय पदाधिकारी के द्वारा हम लोगों को मांग के संबंध में पहल किया गया है। इसलिए हम सभी कर्मचारीगण 16 जनवरी 2025 से हड़ताल पर जाने के लिए विवश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!