देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर किसानों,बटाईदारों के विभिन्न ज्वलंत सवालो को लेकर जिला समाहरणालय जहानाबाद के समक्ष आयोजित होगा “किसान महाजुटान” कार्यक्रम



(मोदनगंज)जहानाबाद

मोदनगंज प्रखंड अन्तर्गत चरूई, हबलीपुर, लक्षणबिगहा, उमराईबिगहा, मैनामठ व महमतपुर-अबदाल आदि गांवों की सैकडों एकङ कृषि योग्य उपजाऊ जमीन को भाजपा-जदयू की किसान विरोधी सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर जबरन छिनने के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आगामी 17 जनवरी को जिला समाहरणालय के समक्ष “किसान महाजुटान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ! इसके साथ ही साथ किसानों-बटाईदारों के ज्वलंत सवालों को भी शामिल किया गया है !

अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव के नेतृत्व में भाकपा-माले के प्रखंड सचिव काॅमरेड वितन मांझी व किसान नेता काॅमरेड योगेन्द्र यादव आज मोदनगंज प्रखंड के मैनामठ, चरुई, लक्षणबिगहा व उमराईबिगहा गांव में पहूंचकर किसानों की इस ज्वलंत मुद्दों पर “किसान संवाद” आयोजित कर  किसानो की एकता और संघर्ष की बात बताई ! उन्होंने कहा कि  केन्द्र और राज्य की सरकार पुरी तरह किसान विरोधी है

घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि “किसान महाजुटान” कार्यक्रम मे किसानों व बटाईदारों के इन प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा जिसके तहत :- जमीन सर्वे एवं दाखिल खारिज में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, पैक्सों में व्याप्त अनियमितता और मनमानी तथा कमीशनखोरी पर रोक लगाने, किसानों का केसीसी ऋण, बकाया बिजली बिल माफ करने तथा 200 यूनिट बिजली फ्री करने, माधोपुर ब्रांच नहर का निर्माण कार्य पुरा करने तथा अंतिम छोर तक पानी पहूंचाने की गारंटी दो।
न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, सभी किसानों-बटाईदारों के अनाज-सब्जियों आदि उपज को सरकारी खरीद की गारंटी करने, कृषि बाजार समितियों को पुनर्जीवित करने, कदवन जलाशय का निर्माण शीघ्र कराओ आदि प्रमुख मांगे शामिल है !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!