देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अध्यात्म वादी एवं समाजसेवी की मनाई गई षष्ठी पुण्यतिथि





किंजर (अरवल)  : 4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को अध्यात्म वादी एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद राय जी की षष्ठी पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात भूषण श्रीवास्तव पूर्व एसडीपीओ, जहानाबाद एवं जिला परिषद सदस्य रंजन यादव थे। मुख्य अतिथि ने समारोह में शिरकत कर स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही उन्होंने पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों के समक्ष स्वर्गीय राय जी की षष्ठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के रूप में कहां की स्वर्गीय रामेश्वर राय जी एक कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे अध्यात्म एवं समाज सेवा उनके जीवन का अहम हिस्सा था। आज हम लोग के बीच में नहीं है फिर भी उनकी कृति को याद किया जा रहा है, हम सभी इंसान धरती पर जन्म लेते हैं और मृत्यु गति को प्राप्त कर जाते हैं, लेकिन हम लोगों के जीवन में जो किया गया कर्तव्य कार्य है उसी को लोग याद करते हैं इसलिए हम मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कार्य कर कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए, वही अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय राय जी की षष्ठी पुण्यतिथि पर श्रद्धा के दो शब्द रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रामप्रवेश सिंह यादव ने की। इस मौके पर समारोह में किंजर पैक्स अध्यक्ष अनिकेत कुमार नदहरी कोदहरी पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश यादव शिक्षाविद पूर्व शिक्षक रामेश्वर ओझा व्यवसायी शिवकुमार स्पंदन सहित दर्जनों प्रबुद्ध व्यक्तियों ने शिरकत किया वहीं स्वर्गीय राय जी के पुत्र जितेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों की सेवा में तत्पर दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!