आशुतोष ने थामा एनयूजे आई का दामन, संगठन के लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कहा जहाँ गए थे वहां हो रहा था घुटन महसूस
फोटो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुर्था, अरवल जिले के द रॉयल रेस्टोरेंट में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया शाखा अरवल के तत्वाधान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश तिवारी ने की जबकि संचालन एनयूजे आई के अरवल जिलाध्यक्ष भुनेश्वर कुमार के द्वारा किया गया मिलन समारोह के दौरान अरवल जिला के पत्रकार आशुतोष कुमार ने नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट इंडिया का दामन थामा और संगठन के सदस्यता स्वीकार की इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि मैं पूर्व से ही इस संगठन में जिम्मेवार पद पर आसीन था लेकिन कुछ मामूली समस्याओं के वजह से दूसरे संगठन में चला गया था हालांकि वहां हमें काफी घुटन महसूस हो रही थी ऐसे में हमने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के दामन थाम कर पत्रकार हित की रक्षा के लिए जिम्मा उठाया है और मैं इस संगठन में प्राथमिक सदस्य का सदस्यता ग्रहण किया मेरा उद्देश्य है कि मैं आने वाले दिनों में जिले के पत्रकारों को सभी समस्याओं का समाधान करूं और पत्रकारों के हक हक्कू की लड़ाई के लिए हमेशा आगे आकर पत्रकारों का भला करूं इसी उद्देश्य के साथ हमने अपने पुराने घर में वापसी की वही संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश तिवारी ने कहा कि आशुतोष कुमार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के संगठन में आने से संगठन को काफी मजबूती मिली है और आने वाले दिनों में सभी लोग पत्रकारों के चट्टानी एकता को प्रदर्शित करेंगे वही संगठन के अरवल जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि आशुतोष कुमार हमारे संगठन के पुराने साथी रहे थे पूर्व के दिनों में कुछ समस्याओं के वजह से बिछड़ गए थे लेकिन पुनः घर वापसी हो गई है आज हमारे संगठन के लोगों में काफी खुशी का माहौल है इस मौके पर अरवल के पत्रकार अनिरुद्ध श्रीवास्तव चंदन कुमार ने भी एनयूजे आई के सदस्यता गठन की इस मौके पर पत्रकार अजीत कुमार रणविजय सिंह सुजीत कुमार सोनी निशांत मिश्रा कुंदन कुमार सुधीर सिंह संजय सोनार रंजन कुमार महेंद्र कुमार रंजन सिंह समेत जिले के कई पत्रकार शामिल थे