युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत की ओर कदम: पामीर सिंह, जिला युवा अधिकारी

जहानाबाद
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने कहा कि “युवा शक्ति से जन-भागीदारी को साकार किया जा सकता है।” आज, 10 दिसंबर 2024 को, राष्ट्रीय युवा उत्सव (12-16 जनवरी 2025) में भाग लेने के उद्देश्य से जिले में आयोजित विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता को लेकर समीक्षा की गई।
इस कार्यक्रम के तहत आरोही कोचिंग सेंटर, काको के निदेशक अनिल कुमार माधव, क्लाइमेक्स कोचिंग सेंटर के सचिव सुरेंद्र मोहन, और स्मार्ट कंप्यूटर सेंटर, हुलासगंज के प्रतिनिधि रौशन कुमार एवं रंधीर कुमार ने 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित डिजिटल क्विज प्रतियोगिता में छात्रों और युवाओं के पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
35,000 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य ।प्राचार्यों और शिक्षकों का योगदान
कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, और सक्रिय युवा नेताओं ने भी सराहनीय है।
