विज्ञान शिक्षक छात्रों को प्रैक्टिकल के माध्यम से ही पढ़ाएं -एसपी जहानाबाद


जहानाबाद
स्थानीय मानस इंटरनेशनल स्कूल, जहानाबाद के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह व्यंजन मेला का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह आईपीएस जहानाबाद, स्कूल के निदेशक निशांत रंजन एवं स्कूल के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र राष्ट्र के कर्णधार हैं आवश्यकता है उनके उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की। उन्होंने छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि हमारे देश के कई वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व में परचम लहराया।
इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए।
धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के रणधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, श्याम नंदन शर्मा, संजीव कुमार, विनीत कुमार, श्याम सुंदर आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
