विधान पार्षद जीवन कुमार ने आज किया जहानाबाद का तुफानी दौरा

जहानाबाद
विधान पार्षद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया, श्री जीवन कुमार द्वारा जहानाबाद जिले के काको एवं मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न उच्च विद्यालय यथा उच्च माध्यमिक विद्यालय एनवां, +2 उच्च विद्यालय काको, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय काको, उच्च विद्यालय पाली बाजार, उच्च विद्यालय ओकरी, +2 उच्च विद्यालय बंधुगंज का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षकों के समस्याओं से अवगत हुए एवं निराकरण हेतु आवश्यक विचार- विमर्श किया । उन्होंने विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया जिसमें बच्चों से सकारात्मक उत्तर पाकर एव॔ उनके द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया । उन्होंने यह बताया कि सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं किसी भी मायने में निजी विद्यालयों के छात्रों से कम नहीं है एवं सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान शिक्षकों के मार्गदर्शन में राज्य के छात्रों का सर्वांगीण विकास हो पा रहा है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में शिक्षकों के सभी समस्याओं का समाधान इस एनडीए गठबंधन सरकार में अवश्य किया जाएगा ।