वार्षिक खेल कूद महोत्सव का हुआ आयोजन डीएम अलंकृता पाण्डेय ने किया मशाल प्रज्ज्वलित कर किया विधिवत् रूप से किया उद्घाटन !!

जहानाबाद
सदर प्रखंड के अंतर्गत संचालित सुलतानी पंडूई में स्थित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आज दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। स्पोर्ट्स मीट के दौरान खेल मैदान पर
खिलाड़ियों जबरदस्त ऊर्जा का संचार देखने को मिला। सुबह से ही बच्चों ने वार्षिक खेल कूद के प्रति उत्साह चरम पर था,जैसे जैसे समय बढ़ता गया,उनका उत्साह और जोश भी दोगुना होता गया। इस अवसर सभी आगत अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन बुके एवं स्मृति चिह्न के साथ अंग वस्त्र प्रदान कर विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने स्वागत किया ।
इस अवसर पर उद्घाटन करते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि सच में विद्यालय पहुंचने के उपरांत ऐसा महसूस हो रहा है कि यहां के बच्चें आदि अनुशासित है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक बच्चों के अंदर जिज्ञासा एवं लक्ष्य तक पहुंचने में सार्थक भूमिका का निर्वहन करे।
हम सभी बच्चों को वार्षिक खेल प्रतियोगिता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देती हुं। इस अवसर मार्च पास्ट, मास पिटी, म्यूजिकल चेयर रेस का भरपूर आनंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने भी लिया। उन्होंने बच्चों के एक एक एक्टिविटी को जानने की कोशिश की और साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
आप सभी ने काफी उम्दा प्रदर्शन कर के दिखाया है। इसी तरह से सम्पूर्ण जीवन में कुछ सीखने की अभिव्यक्ति रखने की जरूरत है।
इस खेल महोत्सव के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आज के मुख्य प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर रेस, बनाना रेस, सैक रेस, बुक पैक रेस, चॉकलेट रेस, हाइ जंप, लॉन्ग जंप ,लेमन स्पून रेस आदि खेल आयोजित हुआ। सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ गिरिजेश कुमार,दंत चिकित्सक डॉ रोहित राज ,सेंट कोलंबस के निदेशक राकेश कुमार एवं समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति थी।
इस कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण में विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने कहा कि यह दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता है कल इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन होगा ,समापन के उपरांत बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थी।
