देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सनातन धर्म सभी धर्मो का सम्मान करता है : डॉक्टर चंद्र भूषण राय

सदर प्रखंड के रामपुर चौरम गांव में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के अंतिम दिन बिहार भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सह शिक्षा विभाग पुस्तकालय सूचना केंद्र प्राधिकार के सदस्य डॉ चंद्रभूषण राय पहुंच कर वराह मठाधीश भागवत भास्कर श्री श्री 1008 स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लिए। उन्होंने यज्ञ में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग सनातन धर्म के लोग है। सनातन धर्म सभी धर्म का सम्मान करता है। संतान धर्म लोगो को बहुत कुछ सीख देती है। यहाँ के लोग को मैं धन्यवाद देता हूं की मुझे इस धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रित कर स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमने पूरे बिहार में अच्छी शिक्षा अच्छी रोजगार के लिय मुहिम छेड़ रखा है।

जाति, धर्म व लिंग भेद को भुला समाज को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की क्षमता असीम है। स्वयं को समझने की जरूरत है। सबों में ईश्वर का अंश है। जाति, धर्म, लिंग भेद को भुलाकर व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटी सोच को लेकर हम आगे नहीं बढ़ सकते। इस मौके पर स्वामी जी के द्वारा प्रवचन के माध्यम से भक्तों को भक्ति भाव का रस पादन कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!