देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

समारोह आयोजित कर पैक्स अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के निघवां पंचायत के नसीरना गांव में ग्रेटर हैदराबाद कांग्रेस कमेटी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयर मैन नवल किशोर सिंह के द्वारा समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। जहां उन्होंने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंग वस्त्र व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर निघवां पंचायत का निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि न्याय के साथ विकास करना हमारा सोच रहा है जिसका फलस्वरूप निघवां पंचायत के जनता ने हमे पैक्स चुनाव में चौथी बार जीत का माला पहनाया है हम वादा करते हैं कि हम जब तक पंचायत के किसी भी पद पर पदस्थापित रहेंगे तब तक पंचायत की जनता का आन बाण व शान नहीं झुकने देंगे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए हैदराबाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हम कई वर्ष से तेलंगाना के हैदराबाद में रह रहे हैं जब हमें पता चला कि रवि प्रकाश जैसे योग एवं इमानदार प्रत्याशी पुण: पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं तो हमें उनके और निघवां पंचायत के पंचायत वासियों के मान सम्मान के लिए हमें आना पड़ा और हम लोगों ने काफी मेहनत कर इन्हें चौथी बार जीत का चेहरा बनाया उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को मैं कहना चाहता हूं कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से देखें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें। इस मौके पर विनय कुमार यादव, रामजन्म सिंह, संजय बिन्द अखिलेश सिंह, अमलेश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!