देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

समाहरणालय, जहानाबाद।(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 28/12/24

जहानाबाद 13 दिसम्बर, 2024

*68 वे राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भारोतोलन विधा में मोनिका शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर जिले को किया गौरवान्वित**
जहानाबाद
68 वे राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ,नई दिल्ली में कराया जा रहा है ,जिसमें 10 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक  प्रहलादपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारोतोलन की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं ,जिसमें जहानाबाद जिले की मोनिका शर्मा ने u -19 के 76 किलो वर्ग में 176 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
         राष्ट्रीय फलक पर जिले का नाम रौशन  करने के लिए जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा ,सुश्री मोनिका शर्मा को बधाई संदेश भेजी गई है।
       जहानाबाद के उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा एवं सभी खेल संघ के द्वारा भी सुश्री शर्मा के इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।
            जिला से यू -19 के  भारोत्तोलन विधा के इस  प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं ,जिनसे जिले को पदक की उम्मीदें हैं। इनमें बालक एवं बालिका दोनों ही शामिल है ,जिनके नाम इस प्रकार हैं: कुमकुम कुमारी ,जूही चावला, मोनिका शर्मा ,आदित्य कुमार, हिमांशु कुमार, रामानंद कुमार एवं अमन मेहता।
            जहानाबाद जिला में भारोतोलन खेल विधा का भविष्य उज्जवल है एवं खेलो इंडिया के तहत खेल भवन सह व्यायामशाला ,गांधी मैदान, जहानाबाद में भारोतोलन विधा हेतु  खेलो इंडिया का स्मॉल सेंटर भी संचालित है ,जहां यु 14 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!