श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि सभा संपन्न

जहानाबाद
दिवंगत कामरेड अवधेश मांझी जो घोषी प्रखंड कमेटी के सदस्य के साथ पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक थे| जिनकी मृत्यु 27 नवंबर 2024 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था |आज उनके याद में श्रद्धांजलिव, पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई साथ ही अवधेश मांझी के स्मारक एवं शीला पट का उद्घाटन किया गया| शीला पट का उद्घाटन भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड रामाधार सिंह ने किया| सभा की अध्यक्षता वितनमांझी जिला कमेटी सदस्य ने किया जबकि झंडो़तोलन जिला कमेटी सदस्य जगदीश पासवान ने किया| इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि कामरेड अवधेश मांझी हमेशा गरीब मजदूर किसान की हक की आवाज उठाते रहते थे नेताओं ने कहा उनके निधन से पार्टी को एक बहुत क्षति हुई है| साथही उपस्थित जन समुदाय ने उनके अधूरे कार्य को पूरा करने की संकल्प दोहराया| इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को जिला कमेटी सदस्य कामरेड प्रदीप कुमार, कामरेड मुकेश पासवान, अरुण विंद, इंद्रेश पासवान, बुद्धदेव यादव, प्रभात कुमार के साथ-साथ संजय चंद्रवंशी, वरुण माझी ,प्रेमचंद माझी,बरण माझी वाढन पासवान ,मुकेश राम ने संबोधित किया साथीही सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे