देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

जहानाबाद
     जिले के  हुलासगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चिरी गांव निवासी राजेश कुमार और उनका दोस्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।

घटना उस समय हुई जब राजेश कुमार अपने दोस्त शंभू मिस्त्री के साथ अकारी से अपने गांव चिरी लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना गांववालों को दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों के सिर में गहरी चोटें आई हैं, और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!