देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व सांसद स्व रामाश्रय प्रसाद सिंह  के नवम पुण्यतिथि को गरीब उत्थान दिवस के रूप में मनाया गया

जहानाबाद
जहानाबाद के पूर्व सांसद का० रामाश्रय प्रसाद सिंह जी के 9वीं पुण्यतिथि “गरीब उत्थान दिवस” के रूप में मनाई गई। शहर के गांधी मैदान स्थित कॉ -आँपरेटिव बैंक परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद सह सामाजिक कार्यकर्ता दलित नेता अशोक कुमार “प्रियदर्शी” वहीं मंच का संचालन सांसद पुत्र अनिल कुमार (अधिवक्ता सह जनसेवक) ने अपने दिवंगत पिता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए शुरुआत किया। सभा स्थल पर उपस्थित जिले के सम्मानित व गणमान्य लोगों ने इनकी जिवन पर उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार लेनिन धरती पुत्र कॉ० रामाश्रय प्रसाद सिंह चार बार लगातार सांसद रहें, दो बार विधायक और 1953 से 67 तक पंद्रह वर्ष मुखिया रहें। आज के परिवेश में इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे जनता के बीच कितने लोकप्रिय रहे थे। उन्हें सभी जाति धर्म के लोग काफी स्नेह और सम्मान करते थे। इन्होंने अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र के लिए जो किया वो सदा याद किया जाता रहेगा। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित कई कॉलेज और विधालय के स्थापना में अपनी महती भूमिका निभाई वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र, उपर्युक्त खेती हेतु सुलिस गेट, छिलका, नहर, पैइन और बांध बनवाया अपने क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ जमीन गरीबों में बंटवाया, सैंकड़ों पुल-पुलिया का निर्माण कराए वहीं पटना-गया रेल लाइन का दोहरीकरण व विद्युतिकरण की स्वीकृति तत्कालीन रेलमंत्री सी.के.जाफर से दिलाया। जहानाबाद शहर के सौंदर्यीकरण हेतु शहरी विकास योजना अंतर्गत करोड़ों रुपए की योजना स्वीकृति दिलाए। ऐसे अनगिनत विकास के उदाहरण जुड़े जिसकी चर्चा की जाए कम होगी।
का० रामाश्रय प्रसाद सिंह  जिनके जीवन से आज के नेताओं को सिख लेनी चाहिए। वक्ताओं में पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादव ने पहले करते हुए कहा कि इनकी अगली जयंती पर इनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा इसकी प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद पुत्रवधू डॉ अनुराधा सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद ने कही कि आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की प्रेरणा और आशिर्वाद से हूं। उन्होंने सदैव सादगीपूर्ण तरीके से जनता के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा करते रहने का निर्देश दिया करते थे। मैं उन्हीं के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति में सेवा कर रही हूं। अन्त में एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरविन्द चौधरी चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
              इनके जिवन कृत्यों पर परिचर्चा करने वालों में जिले वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता बिरेंद्र सिंह उर्फ बिंदु बाबु, गिरजानंदन त्यागी अधिवक्ता सह अध्यक्ष,विधिक संघ, डॉ पी के चक्रवर्ती, मो० अरसद इमाम, प्रह्लाद यादव, का० हरीशंकर शर्मा, डॉ शिवशंकर यादव, पप्पू यादव, बैकुंठ यादव, गोपाल पासवान, भुट्टु यादव, रमेश यादव एवं मसौढ़ी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रामजयपाल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!