देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

नवसृजित एवं विकसित सार्वजनिक तालाबों के रख रखाव तथा सतत् जीविकोपार्जन हेतु की गई समीक्षा।


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली अंतर्गत नवसृजित एवं विकसित सार्वजनिक तालाबों के रख-रखाव तथा सतत् जीवकोपार्जन में उद्देश्य से जीविका के सामुदायिक संस्थानों को आवंटित करने हेतु जीविका के पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया।
उक्त बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत तालाबों के सत्यापन उपरांत सामुदायिक संस्थानों को आवंटित करने हेतु सूची को प्रस्तुत किया गया। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि हर प्रखंड में एक-एक तालाब का पुनःसत्यापन कराया जाए। विभिन्न प्रखंडों में वैसे तालाब जहां मछली पालन हेतु उपयुक्त संसाधन है की जांच की जाए। जिला परियोजना प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि वह मत्स्य पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से प्रखंडों में निरीक्षण करते हुए जीविका दीदियों की कमिटी बनाकर फंड एलोकेशन का प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। साथ ही जीविका दीदी को जागरूक करें की मछली पालन से जीविकोपार्जन में क्या फायदे हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मत्स्य विभाग के साथ वैसे किसान जो पूर्व से मछली पालन कर रहे हैं तथा सफल उद्यमी है उन सभी की सहायता से प्रखंडों में जीविका समूह के संगठनों में कार्यशाला आदि करवाए और मत्स्य पालन के फायदे बताते हुए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड से एक तालाब का आवश्यक रूप से चयन करते हुए सभी कर्मी फील्ड में जाकर प्रगति की समीक्षा करें। बैठक के दौरान जीविका भवन हेतु भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी अंचल अधिकारी को जीविका भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!