देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मगधभूमी पत्रिका का हुआ लोकार्पण


जहानाबाद
आज मगही विकास मंच के तत्वावधान में मगधभूमी पत्रिका का लोकार्पण जहानाबाद के होटल राजदरबार में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी पत्रकार संतोष श्रीवास्तव,एस के सुनील,शकील अहमद काकवी,डॉ राजदेव प्रसाद,डॉ अमरजीत कुमार,डॉ उज्जवल कुमार,कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी अरवल सुनैना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।इसी के साथ मगही विकास मंच का यू टूब चैनल भी लांच किया गया ।इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया ।इस कवि सम्मेलन में एक से एक कविता का पाठ कवियों द्वारा किया गया ।कवि सम्मेलन में दीपक कुमार,मानसी सींह,ममता प्रिया,राजेन्द्र सुधाकर,अमर अलंकृत,प्रमोद प्रतिबद्ध,नंदन मिश्र,अमॄतेश मिश्र,सावित्री सुमन,रूबी कुमारी,आदि ने अपनी काव्य पाठ से श्रोताओं को क्षूमने पर विवश कर दिया ।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गया जी से आये कवि टोला टाटी मगही पत्रिका के संपादक सुमन्त कुमार,अजीत कुमार रहे।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए एस के सुनील ने कहा की अपनी मातृभाषा को भूलना नहीं चाहिए ।वहीं श्रीवास्तव जी ने कहा की मैं हमेशा अपना सहयोग इस तरह के संस्था को देता रहूँगा ।जबकि द विंग्स फाउंडेशन के निदेशक संतोष कुमार ने कहा की मैं अपने विद्यालय में भी बच्चे को मगही की शिक्षा दूॅगा।इस कार्यक्रम में मंच संचालन अरविंद कुमार आजाॅस और विश्वजीत महाराज ने किया ।सभा की अध्यक्षता डॉ राजदेव प्रसाद ने किया ।वहीं धन्यवाद् ज्ञापन गौतम परासर ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!