देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मानस विद्यालय में ” गुड फूड, गुड मूड” के थीम पर ” फुड फन फैस्ट का आयोजन


जहानाबाद
मानस विद्यालय, बभना में इन्नोवेटिव फेयर के अंतर्गत ” फन फुड फैस्ट का भव्य आयोजन किया गया ।बच्चों के द्वारा तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख लोगों ने खूब सराहना की । कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार , ए.डी.एम ब्रजेश कुमार एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ गिरिजेश कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की एक्टिविटीज में भाग लेने से बच्चों का मानसिक व रचनात्मक विकास होता है। सभी बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शिरकत करनी चाहिए। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा की यह मेला छात्रों के अंदर अर्थशास्त्र की अहमियत से भी रूबरू कराता है। निदेशक अभिषेक आनंद ने ओजपूर्ण लहजे में सारे अतिथियों का स्वागत किया एवं फन फूड फेस्ट की उपयोगिता पर विस्तार से अपनी बातें रखी। Chairman नवल किशोर ने अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया| सभी अतिथियों ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लिया और छात्रों की भुरी- भुरी प्रशंसा की। अन्य अतिथियों में जन औषधि संचालक चंदन कुमार ,समाज सेवक प्रहलाद भारद्वाज,डॉ अनवर एवं संदीप कुमार को विभिन्न स्टॉल्स पर घूम-घूम कर स्वाद लेते देखा गया। विभिन्न व्यंजनों में मुख्यत: राज कचोरी ,चोकोलावा बाल ,चनाचाट उत्सव प्रिया के द्वारा , दही बड़ा, बटाटा पुरी, सिमरन कुमारी के द्वारा , गाजर हलवा ,दही भल्ला मुस्कान शर्मा के द्वारा, पापड़ी चाट ,कस्टर्ड सोनाली रंजन के द्वारा , लिट्टी चोखा ,मक्के की रोटी, इडली समरीन गुलनार एवं निकिता राज के द्वारा, पावभाजी ,पानी पुरी सुहानी एवं जिया के द्वारा, वेज रोल ,पनीर रोल दिव्या कुमारी के द्वारा , आलू कचौड़ी , चनाचाट, गुलाब जामुन अदिति एवं आकृति के द्वारा , बटर बर्गरफ्रूट ,चार्ट,टोमेटो सूप आकीब और अमन के द्वारा।
एक स्टॉल पर केवल बिना आग के पकाया गया व्यंजन रखा गया था जिसका थीम ” No Oil, No Boil, No fire” था। यह स्टॉल सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। शिक्षक योगेंद्र कुमार, दीपक जगदीश ,मनीष कुमार अवनीश कुमार, रजनी कुमारी एवं अमृता कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!