लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का संगठन जमीनी स्तर काफी मजबूत है — सांसद अरुण भारती

अरवल
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन ज़िला मुख्यालय के आनंद विहार होटल में की गई । समीक्षा बैठक सह संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने किया । समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रभारी सह सांसद अरुण भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है , कार्यकर्ता के बदौलत ही आज हम सांसद के रूप में आप सभी को मार्गदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग़ पासवान के बिहार फर्स्ट — बिहारी फर्स्ट विजन को कार्यकर्ता जन – जन तक पहुंचाने का काम करे । केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के युवाओं के भविष्य शिक्षा , रोजगार एवं स्वास्थ्य की उत्तम ब्यवस्था को ध्यान में रखकर इस विजन को तैयार किया गया है । आगे सांसद अरुण भारती ने कहा कि अरवल ज़िला का संगठन जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है , कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर हमे बहुत अच्छा लगा । कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी में लग जाय । कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना , प्रदेश प्रवक्ता कुमार शौरभ , ज़िला संगठन प्रभारी रानी कुमारी , प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर पाठक , प्रदेश महासचिव सुनील यादव , युवा जिलाध्यक्ष विकाश कुमार , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रबीन्द्र चन्द्रवंशी , आई0 टी सेल के जिलाध्यक्ष लालबदन कुमार , महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिव्या भारती , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तौफीक आलम ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शशि कुमार , संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार , अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवान , रामाज्ञा यादव , सभी प्रखंड अध्यक्ष , सभी पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए ।

