देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

जहानाबाद
  जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार द्वारा जल-जीवन- हरियाली दिवस के अवसर पर आमजनों  को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के टीम को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।पर्यावरण संतुलन, पर्याप्त जल और हरित आवरण बढ़ाने के लिए बिहार राज्य में जल – जीवन – हरियाली अभियान शुरू किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा तथा जल को संरक्षित करने  का उपाय भी बताया जा रहा है। साथ ही आमजनों से अपने अपने घरों में कुआं एवं चापाकलो के पास सोख्ता निर्माण हेतु भी जानकारी दी जा रही है। घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग   (छत वर्षा संचयन) बनाने के लिए अपील किया जाएगा‌।
        जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा गांवों-टोलो में जाकर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु संदेश दिया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा सार्वजनिक कुओं का जिर्णोद्धार एवं उनके किनारे सोख्ता निर्माण हेतु  अभियान चलाया गया है।
       बता दें कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आवंटित विभाग द्वारा जल-जीवन- हरियाली दिवस समारोह आयोजित किया जाता है।जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु बिहार सरकार के 15 विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।माह दिसम्बर में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जल-जीवन- हरियाली दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!