जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जहानाबाद द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह


जहानाबाद
दिनांक 26.12.2024 से30.12.2024 तक जिले में मनाया जायेगा,इस अवसर पर उपभोक्ताओं को अपने अधिकार के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए स्थानीय गाँधी मैदान स्थित जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय से आज एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के लोगों कोअपने अधिकरों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए करीब ग्यारह बजे दिन में रवाना किया गया,जो जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में घुम घुम कर लोगों को उसके अधिकार के सम्बन्ध बतायेगा और जागरूक करेगा lउपभोक्ता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में वरीय अधिवक्ता अनील कुमार मिश्रा,जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष रामविन्दु सिन्हा,हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजिक कार्यकर्त्ता डा विरेन्द्र कुमार सिंह,समाजिक कार्यकर्त्ता सह पत्रकार संतोष श्रीवास्तव अधिवक्ता विन्दु भुषण प्रसाद, पत्रकार वरूण कुमार,दीपक कुमार,अभिषेक कुमार मुख्य थे,इनके अलावा कार्यालय कर्मी सेम्पु कुमारी,राहुल रंजन,अजय शर्मा,मिथिलेश कुमार,सुबोध कुमार दास,संजीव कुमार सुधांशु,धर्मेंद्र कुमार एवं मो. नईम भी उपस्थित थेl