देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कैंप का आयोजन

जहानाबाद

जहानाबाद के सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मरीजों और आम जनता को एड्स से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान का नेतृत्व अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने किया।

डॉ. विनोद कुमार सिंह और एड्स विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार सिंहा ने इस मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने और एचआईवी संक्रमित मां से बच्चे में स्थानांतरण के माध्यम से फैलता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे एचआईवी से जुड़े किसी भी मिथक और भ्रामक जानकारी से बचें। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने फ्री एचआईवी टेस्टिंग और परामर्श सेवाएं भी प्रदान कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!