देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद में यातायात सुचारू और सड़क अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित

जहानाबाद
अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यातायात नियमों को सुचारू रूप से लागू करने, फुटपाथ दुकानदारों के रोजगार को सुरक्षित रखने और सड़क अतिक्रमण मुक्त करने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में यातायात एसडीपीओ, पथ निर्माण विभाग के एसडीओ, थाना प्रभारी, यातायात थाना इंचार्ज और फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण पर चर्चा बैठक का मुख्य विषय शहर में सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण था। इसमें यह तय किया गया कि डिवाइडर निर्माण के दौरान कहां-कहां पैदल चलने के लिए जगह छोड़ी जाए ताकि जनता को सहूलियत मिले और जाम की समस्या का समाधान हो सके। यातायात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुझाव दिया कि डिवाइडर निर्माण में ऐसी योजना बनाई जाए जिससे लंबी गाड़ियों की कतार और यातायात अवरोध उत्पन्न न हो। बैठक में फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने फुटपाथ दुकानदारों की रोजी-रोटी को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!