जीतनराम मांझी ने अपनी बात को दोहराया,कहा हर हाल में बोधगया – राजगीर कोरिडोर बाणावर होकर जायेगा राजगीर


मखदुमपुर में अपने पार्टी के नेता पम्प शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुये अपनी बात को दोहराया
जहानाबाद
भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री एवम बिहार सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री जीतनराम मांझी ने आज मखदुमपुर में अपने पार्टी के नेता पम्प शर्मा के आवास पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा ,कि बोधगया -गया -राजगीर कोरिडोर बाणावर होकर राजगीर जायेगा । मांझी ने कहा , कि मैने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है ,कि बाणावर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कि आवश्यकता है । इसलिए कोरिडोर को बाणावर होकर राजगीर मिलाया जाय।
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री रहते बाणावर को अंतर्राष्ट्रीय रूप देने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं कि स्वीकृत दिया गया था ।उसमें रोप -वे भी शामिल था । मंजुरी के 10 बर्ष बिताने को है , लेकिन रोप -वें बनेगा ,कि नही यह सबाल ही है ? एक सवाल के जवाब में बताया कि अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हर विधान सभा में हम पार्टी का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । आज हम मखदुमपुर विधान सभा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये है । बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव में हम मजबूती के साथ चुनाव लडेगे। इनके साथ हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक अनिल कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा वीरेन्द्र कुमार सिंह ,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पम्प शर्मा सह पार्टी के कई नेता उपस्थित थे ।

