देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन को रोगी हितधारक मंच गठित


जहानाबाद
फाइलेरिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इस मुहिम को सफल और सशक्त बनाने के लिए सोमवार को जिला के सिकरिया प्रखंड के परस बिगहा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रोगी हितधारक मंच यानि पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म का गठन किया गया। इस मंच की मदद से आमजन में वेक्टर जनित रोग तथा अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने, सर्वजन दवा सेवन के दौरान दवा सेवन करने में भाग लेने, फाइलेरिया मरीजों तक समाज कल्याण की योजना की पहुंच बढ़ाने का काम किया जायेगा। एचडब्ल्यूसी की कॉम्यूनिटी हेल्थ अफसर साधना कुमारी की अध्यक्षता में रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। इस दौरान एएनएम रितु कुमार, आशा फैसिलिटेटर उषा कुमारी, आशा स्वाती व निर्मला, बेबी, सहायक शिक्षक ओमप्रकाश, पिंकू कुमार तथा केएम पाठक, प्रधानाध्यापक जीके यादव, वार्ड सदस्य वरुण कुमार, जीविका से रेशमी देवी व चार फाइलेरिया मरीज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए फरवरी में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए नाइट ब्लड सर्वे भी किया गया है।वार्ड सदस्य ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में मंच के माध्यम से अन्य लोगों को जोड़ने तथा फाइलेरिया के बारे में बताने का काम करेंगे। मरीज शीला देवी व ललिता देवी ने कहा कि रोगी हितधारक मंच के सदस्य के रूप में वह लोगों को अपने रोग से होने वाली परेशानियों को साझा करेंगी ताकि लोग सर्वजन दवा सेवन अभियान में हिस्सा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!