एमपीसी स्कूल के 21 वे वार्षिकोत्सव का नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने किया उदघाटन

बच्चों ने बिखेरे जलवे,माहौल हुआ मंत्रमुग्ध
जहानाबाद जिले के एरोड्राम के समीप स्थित एमपीसी विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय का 21वां वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया सामारोह का उदघाटन जहानाबाद नगर थाना प्रभारी दिवाकर कुमार विश्वकर्मा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,साईं सेंट्रल के अनुभव सिंह,सुनीता कुमारी समेत विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार प्रधानाध्यापक अनुराधा कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उसके बाद आए अतिथियों का विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार के द्वारा अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नृत्य संगीत नाटक और कविता जैसे प्रमुख कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई। बच्चों के द्वारा पेश किए गए आकर्षक और रचनात्मक कार्यक्रम को देख आए अतिथियों और अभी अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से हौसलाअफजाई किया इस मौके पर प्रमोद कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अच्छी और बेहतर शिक्षा देना मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ ही साथ बच्चों को शिक्षा एवं खेल के प्रति भी जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम में आए बच्चों के अभिभावकों से भी उन्होंने अपील कि कि बच्चे स्कूल से जब घर जाते हैं तो उनके माता-पिता का भी यह दायित्व बनता है कि बच्चों को पढ़ने के प्रति रुचि जगाए और बच्चों के गतिविधि पर खास करके ध्यान रखें ताकि इस स्कूल के बच्चे आगे चलकर अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम रोशन करें और आने वाले दिनों में हमारी पूरी प्रयास रहेगी की एमपीसी विद्यालय जहानाबाद जिले का शिक्षा के क्षेत्र में यह पहला विद्यालय बने इसके लिए पूरा विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रयासरत है।माहौल काफ़ी खुशनुमा एव भावुक दिखा ।।।कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति दिखी।।।