देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दिसंबर 2024 अंत तक पूरा करें लक्ष्य, CD ratio बढ़ाने का निर्देश

जहानाबाद | जिला पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त  धनंजय कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं का ऋण वितरण शिविर सह समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।
     इस ऋण वितरण कैम्प में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के 11 लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति/भुगतान पत्र उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। जिसमें  पीएमईजीपी योजनान्तर्गत 07 लाभुकों को 45.17 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति एवं 01 लाभुक को 1.80 लाख रूपये का ऋण भुगतान पत्र वितरित किया गया।  योजनान्तर्गत 1 लाभुक को 5.94 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र एवं पीएम विश्वकर्मा  योजनान्तर्गत 02 लाभुकों को 2.00 लाख रूपये का भुगतान पत्र वितरित किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं का समीक्षोपरांत माह दिसम्बर 2024 तक लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया गया तथा जिले का CD Ratio 42 प्रतिशत से बढा कर 45 प्रतिशत से उपर करने का निर्देश बैंक पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में बैंकों के समन्वयक, अग्रणी बैंक प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला संसाधन सेवी एवं लाभुक उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!