बिहार में आयोजित 53 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल में अतिथि होंगे सूबे के खेल मंत्री

जहानाबाद।
बिहार के पूर्णिया में 5 से 9 जनवरी तक आयोजित 53 वी राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी में लगी आयोजन समिति की ओर से बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा एवं संयुक्त सचिव आलोक कुमार ने मंगलवार को बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर देश के कई राज्य से आ रही महिला खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की अपील की। सूबे के खेल मंत्री ने बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा को आश्वस्त किया कि वे प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में उपस्थित होंगे ।
इधर बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह विधानपार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय , जहानाबाद जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक समाजसेवी एवं जदयू नेता श्री निरंजन केशव प्रिंस के उपस्थिति को लेकर भी आयोजन समिति ने सहमति प्राप्त कर ली है।
