देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रद्धये सुशील कुमार मोदी जयंती समारोह को लेकर की गई बैठक


जहानाबाद
आज जहानाबाद जिला अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी की बैठक की गई। बैठक में सदैव समर्पित बिहार में सुशासन के नायक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रद्धये सुशील कुमार मोदी जी की जयंती 5 जनवरी 2025 रविवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह को लेकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री धीरज कुमार जी ने किया बैठक में मुख्य अतिथि कार्यक्रम जहानाबाद एवं अरवल जिले के प्रदेश द्वारा प्रभारी
जहानाबाद पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन जी ने अपने संबोधन में कहा कि सदैव समर्पित बिहार के सुशासन के नायक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी की जयंती समारोह 5 जनवरी 2025 को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होगी
एवं 6 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक उनके याद में कार्यक्रम मनाया जाएगा। जहानाबाद जिले में इस कार्यक्रम का जिला संयोजक जिला महामंत्री श्री अनिल ठाकुर जी को बनाया गया है।
जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जी ने कहा की 6.1.2025 को रक्तदान शिविर होगा इसका प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शेखर जी होंगे।
7.1.2025को चिकित्सा शिविर अरवल मोड जहानाबाद पर लगाया जायेगा इसका प्रभारी दीपक गुप्ता जी होंगे।
8 .1.2025को वृक्षारोपण होगा इसका प्रभारी जिला मंत्री सर्वेश वर्मा होंगे।
9.1.2025 को जहानाबाद सदर अस्पताल में फल वितरण समारोह होगा इसका प्रभारी अमरेंद्र शर्मा जी को बनाया गया।
10 1 2025 को दिव्यांगों के बीच कृत्रिम उपकरण वितरण किया जाएगा इसका प्रभारी प्रदेश के दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक रामसुभग शर्मा जी बनाए गए हैं।
11 1 2025 को
पुस्तक वितरण किया जाएगा इसका प्रभारी शुभम राज मिट्ठू जी को बनाया गया।
12 01 2025 को संगोष्ठी किया जाएगा इसका प्रभारी जिला के महामंत्री धीरज कुमार जी होंगे।

इस बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी जी, शैलेश कुमार, श्रीकांत शर्मा, चंदेश्वर दास,सर्वेश वर्मा, जेपी केसरी, रवि चंद्रवंशी,संतोष चंद्रवंशी,दीपक गुप्ता आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!