देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा नगर मंडल के द्वारा नम आंखों से वीर साहेबजादे को दी गई श्रधांजलि!


आज भाजपा नगर मंडल के द्वारा नगर के वार्ड नं 09 में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें देश और धर्म हेतु बलिदान हुए चारो साहबजादे के जीवनी पर प्रकाश डाला गया इस कार्यक्रम में सरदार हरविंदर सिंह सरदार हरप्रीत सिंह सरदार सुरेंद्र सिंह आदि ने गुरु परम्परा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया की वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास में युवा साहस और बलिदान की एक मार्मिक याद दिलाती है,वीरता के मूल्यो जुड़ा यह दिन पूरे देश मे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है,26 दिसंबर को मनाए जाने वाला वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के युवा पुत्रो सहिजादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करता है कम उम्र में ही इन युवा आत्माओं ने अपने धर्म को त्यागने के बजाय शहादत को चुना और अद्तये साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, इनका बलिदान न केवल सिख इतिहास का मार्मिक अध्याय है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करते हुए,अपने विश्वासों के प्रति अदम्य साहस और निष्ठा का प्रतीक भी है! इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने किया नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने बताया की वीर बाल दिवस हम युवाओं के बीच ऊर्जा भरने का काम करेगी और युवा पीढ़ी इस तरह का कार्यक्रम में अग्रसर होने चाहिए , धर्म के लिए अपना सहस्त्र बलिदान देने वाले हमारे महापुरुषों को शत-शत नमन करते हैं ,मंच का संचालन जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार जी ने किया इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल ठाकुर धीरज कुमार प्रवक्ता रविशंकर चौहान जिला मंत्री सर्वेश वर्मा सुजीत जायसवाल ओमप्रकाश चौधरी निरंजन साहू फोनु पाण्डेय अमृत वर्मा रिजु साहू दीपक गुप्ता नवल पटेल नीतीश कुशवाहा राजेश कुमार राकेश कुमार रविरंजन कुमार अनमोल गुप्ता अंकित कुमार आदि सैंकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!