देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाजार समिति में सी.एम.आर. केन्द्र का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन


जहानाबाद
अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह द्वारा बाजार समिति में सी.एम.आर. केन्द्र का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति प्रांगण मे मंगलवार को सीएमआर संग्रहण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन अपर समाहर्ता विनय कुमार, एसएफसी जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री नेस गोल्ड ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर रतनी तथा अमथुआ पैक्स से सीएमआर गिराया गया ।
अवसर पर अपर समाहर्ता ने बताया कि सीएमआर केंद्र के शुभारंभ के बाद अब व्यापार मंडल तथा पैक्सों के माध्यम से खरीदी गई धान का चावल जमा करने में सुविधा मिलेगी। चावल जमा होने के बाद पैक्स के राशि का भी रोटेशन होगा, जिससे धान की खरीदारी निर्वाध रूप से जारी रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मौके पर सहायक प्रबंधक श्री राजीव रंजन, गुणवत्ता नियंत्रक श्री राज रोहित, पैक्स अध्यक्ष श्री सूर्यदेव प्रसाद, श्री संजीव कुमार, मिलर श्री पंकज कुमार समेत अन्य आगत अतिथि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!