देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन माँ भारती के विकास को समर्पित रहा


जहानाबाद
भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य भारत रत्न स्वo अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में जिला महामंत्री धीरज कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन चरित्र को याद करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन एक पाठशाला के तौर पर है। उनके राजनैतिक, सामाजिक, लेखकीय पहलु के अलावा एक गहरी मानवतापूर्ण व्यक्तिव के धनी थे। माँ भारती और भारत वर्ष के उत्थान के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन एक योगी के रूप में जिया। बतौर प्रधानमंत्री उनके द्वारा लिए गए सामरिक, औद्योगिक, ग्रामीण विकास एवं अंत्योदय के निर्णय से भारतवर्ष की पहचान दुनिया में एक नई शक्ति के रूप में रहा। करुणा और साहस का अनोखा सामंजस्य उनके चरित्र को प्रेरणादायी बनाता है। उनके 100 वें जन्मजयंती को भाजपा पुरे वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया।इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा द्वारा वाजपेयी जी पर कविता पाठ किया गया।जिले के सभी बूथों शक्ति केन्द्रो एवं मंडलों में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई ।इस अवसर पर रामसुभग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी, मंत्री ब्रजेश कुमार, मुन्नी चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शेखर, मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, चितरंजन कुमार, अशोक शर्मा,श्रीकांत शर्मा, गौरव कुमार, सूरज केवट, जमाल अशरफ, चन्द्रदीप यादव, कृष्णमुरारी, राजीव रंजन,मुन्ना कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!